चोला। गांव नैथला हसनपुर में झुके विद्युत पोल को बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे लगा विद्युत पोल झुक गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क से होकर गुजरते हैं। ऐसे में पोल के गिरने से हादसा हो सकता है। पोल को बदलवाने की मांग को लेकर उन्होंने संबंधित से कई बार शिकायत की। मगर उसके बाद भी पोल नहीं बदला गया। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से आक्रोशित ग्रामीणों ने पोल को बदलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में सागर, हरीश शर्मा, रामबाबू, महेंद्र, लवलेश, जुगल किशोर, देवराज, सचिन, रमेश, विनोद, सोनू आदि मौजूद रहे। वलीपुरा नहर बिजली घर के जेई अरुण यादव ने बताया कि समस्या का समाधान किया जाएगा।