बुलंदशहर। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं, बच्चों पर हुए हिंसा के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर महिलाओं ने कार्रवाई की मांग की। महिला समन्वय संयोजिका डा. ममता यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज नहीं है। महिलाओं और बच्चों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन सरकार कार्रवाई के लिए खानापूर्ति कर रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति यह है कि ईडी पर भी जांच के दौरान हमले हो रहे हैं। स्थिति यह है कि पीड़ित लोगों की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कर रही है। ऐसे में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस की सुनवाई कराते हुए दोषियों को सजा दिलाई जाए। संवाद