फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सम्मेलन में उठी नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को शीघ्र लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। महिला कांग्रेस की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को शीघ्र लागू किए जाने की मांग को लेकर सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति में स्थिति और आरक्षण पर चर्चा की गई । कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस की नेत्री अर्चना पांडा के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक ज्योत्सना गोगिया ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि संसद द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए ताकि महिलाओं को राजनीति में उनका उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 21 जुलाई को नई दिल्ली में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित संसद घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि महिलाओं की आवाज को बुलंद करने और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू कराने के लिए यह आंदोलन ऐतिहासिक साबित होगा। कार्यक्रम के बाद महिलाओं को सेनिटरी पैड वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, जिला कॉर्डिनेटर राजकुमार पंडित, भजनलाल विमल, सचिन वशिष्ठ समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें