फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुलंदशहर नगर पालिका से दीप्ति मित्तल भाजपा की प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाजपा ने जिले की 17 निकायों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल की पत्नी दीप्ति मित्तल को प्रत्याशी बनाया है। दूसरी ओर सपा ने औरंगाबाद सीट पर पूर्व में प्रत्याशी बनाई गई निवर्तमान अध्यक्ष की पत्नी का टिकट काटकर नया प्रत्याशी उतारा है। बसपा ने दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।
रविवार शाम को भाजपा ने जिले की नौ नगर पालिका के प्रत्याशी घोषित कर दिए। इस दौरान बुलंदशहर नगर पालिका से पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल की पत्नी दीप्ति मित्तल, खुर्जा से भगवानदास की पत्नी अंजना सिंघल, जहांगीराबाद से किशनपाल सिंह, शिकारपुर से पूर्व पालिकाध्यक्ष राजबाला सैनी, स्याना से सुधीर अग्रवाल, गुलावठी से शैलेष तेवतिया, अनूपशहर से ब्रिजेश शर्मा, डिबाई से अरुण कुमार और सिकंदराबाद से डाॅ. प्रदीप दीक्षित को प्रत्याशी घोषित किया। अनूपशहर नगर पालिका ही ऐसी नगर पालिका है, जहां पर निवर्तमान अध्यक्ष को ही प्रत्याशी बनाया गया है। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में ब्रिजेश शर्मा बसपा से चुनाव लड़े थे। इसके बाद करीब दो साल पहले वह भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

भाजपा ने देर शाम को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए। नगर पंचायत खानपुर से ब्रजकिशोर सैनी, पहासू से पदम सिंह तोमर, औरंगाबाद से जोगेंद्री देवी, नरौरा से सीमा चौधरी, छतारी से मंगल सेन गुप्ता, बीबीनगर से महेश रुड़कीवाल, बुगरासी से ओमदत्त और ककोड़ से मोहित सिंघल को प्रत्याशी बनाया है।
बसपा ने दो, रालोद ने पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
बसपा ने रविवार को बुलंदशहर नगर पालिका के लिए रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी की पत्नी शबाना, शिकारपुर नगर पालिका के लिए ईदरीश की पत्नी नगमा को प्रत्याशी बनाया है। जबकि रालोद ने पूर्व सपा नेता माजिद गाजी की पत्नी रजिया गाजी को बुलंदशहर नगर पालिका, सिकंदराबाद से इंदिरा सैनी, शिकारपुर से तालिव नकवी, स्याना से राफेउल इस्लाम और अनूपशहर से शेख रेहान को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


सपा ने औरंगाबाद से बदला प्रत्याशी, बगावत शुरू
औरंगाबाद नगर पंचायत के लिए निवर्तमान अध्यक्ष अख्तर मेवाती की पत्नी शकीला का सपा ने टिकट काट दिया है। अब शकीला के स्थान पर सपा ने सलमा को प्रत्याशी घोषित किया है। दो दिन पहले टिकट की घोषणा के बाद अचानक टिकट कटने से निवर्तमान अध्यक्ष परेशान हैं। अब वह दूसरे दल में संपर्क करते हुए टिकट की तलाश में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें