बुलंदशहर। नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो जाएगी। रविवार को अध्यक्ष पद के लिए 53 और सभासद के लिए 279 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अभी तक जिले की 17 निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 93 और सभासद पद के लिए 805 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। देर शाम भाजपा की सूची आने के बाद सोमवार को अंतिम दिन नामांकन के लिए भाजपा, बसपा, सपा समेत अन्य दलों के प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंचेंगे।
रविवार को अध्यक्ष पद के 23 और सभासद पद के 113 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नौ नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए अभी तक 62 और सभासद पद के लिए 532 जबकि आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 31 और सभासद पद के लिए 273 नामांकन हुए हैं। इस दौरान बुलंदशहर नगर पालिका के लिए निर्दलीय प्रत्याशी दीपिका, स्याना से कांग्रेस प्रत्याशी देवराजन, स्याना से बसपा प्रत्याशी ताहिर मलिक, डिबाई नगर पालिका से बसपा प्रत्याशी कयामुद्दीन, आप से सत्तार अंसारी, अंकित और रेखा देवी समेत अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
नगर निकाय अध्यक्ष नामांकन सभासद नामांकन अध्यक्ष नामांकन पत्र सभासद नामांकन पत्र
बुलंदशहर 01 36 02 21
गुलावठी 02 10 03 06
औरंगाबाद 02 20 00 10
खुर्जा 06 22 00 15
सिकंदराबाद 11 22 04 08
ककोड़ 00 07 00 01
अनूपशहर 03 04 04 20
जहांगीराबाद 04 24 00 06
स्याना 06 22 02 05
बुगरासी 01 13 00 04
खानपुर 06 18 00 01
बीबीनगर 00 11 00 05
शिकारपुर 00 02 04 07
पहासू 01 23 00 00
छतारी 04 09 01 04
डिबाई 04 24 01 00
नरौरा 02 12 02 05
कुल 53 279 23 113
कोट-
नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है। बड़ी संख्या में प्रत्याशी अंतिम दिन नामांकन करेंगे। इसके लिए सभी नामांकन स्थल पर अधिकारियों को अलर्ट रहने और निष्पक्ष रूप से नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। - सीपी सिंह, डीएम