फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नहीं पहुंचा कर्ज माफी का आदेश

Wed, 17 May 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
किसानों की कर्ज माफी का अब तक प्रशासन के पास कोई आदेश नहीं पहुंचा है। गाइडलाइन नहीं मिलने से शासन के पास सीमांत और लघु़ किसानों की सूची तक नहीं पहुंच पाई है।
विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली कैबिनेट बैठक में कर्जमाफी पर निर्णय लेने की घोषणा की थी।

पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय तो लिया गया, लेकिन इसके बाद आदेश फाइलों में सिमट गया। आलम यह है कि अब तक बैंक और प्रशासन के पास सरकार का कर्ज माफी से संबंधित आदेश नहीं पहुंचा है और न ही गाइडलाइन ही उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


ऐसे में बैंकर्स के सामने समस्या यह आ रही है कि वह कितने कर्ज वाले सीमांत और लघु किसानों को सूचीबद्ध करें। हालांकि बैंक के उच्च अधिकारियों ने स्थानीय अफसरों को सभी सीमांत और लघु किसानाें की सूची तैयार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


गाइडलाइन और शासनादेश के इंतजार के चलते शासन को सीमांत और लघु किसानों की सूची तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। वहीं कर्ज माफ नहीं होने से किसान भी पेशोपश में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें