फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डाक से मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र के गांव कादरपुर निवासी राकेश पुत्र रामजीलाल को डाक से रजिस्टरी भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र के माध्यम से धमकी देते हुए कहा गया कि पूर्व में हमारे कार्यक्रम के दौरान डीजे बंद कराने पर तेरी हत्या करने की फिराक में थे। लेकिन इस दौरान तू नहीं मिला। तेरी पांच बीघा फसल में आग लगा दी। जिसमें भी तूने फैसला कर लिया। नहीं करता तो जान से मार देते। 2022 में रैली के दौरान तेरी हत्या का प्लान था। मगर तूने कुछ नहीं कहा। अब फिर से रैली निकलने जा रही है। अगर इस बार रैली के दौरान किसी प्रकार की बाधा डालने की कोशिश की तो गोलियों से भून दिया जाएगा। रैली में बाहर से भी बहुत लोग शामिल होंगे। जिन्हें तेरे जैसे लोगों की सुपारी दी गई है। राकेश ने बताया कि धमकी भरे पत्र को लेकर वह काफी डरा हुआ है। पीड़ित ने सुरक्षा, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अंकित चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें