फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शराब ठेका इंचार्ज से बदमाशों ने लूटी नकदी व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहांगीराबाद। शराब ठेके के इंचार्ज से दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल व 15 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। कुचेसर कोर्ट निवासी हरिओम शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि जहांगीराबाद अहार बाईपास के समीप अंग्रेजी शराब की दुकान है। जिस पर बुलंदशहर निवासी मुकेश देखभाल का काम करता है। बृहस्पतिवार देर शाम वह ठेके से अपने घर लौट रहा था। जब वह शिवाली गांव के निकट पहुंचा तो बाइक सवार दो आरोपियों ने उसे रोक लिया। साथ ही हथियारों के दम पर उससे 15 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। शोर शराबा करने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की है। लेकिन, बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

घर का ताला तोड़क हजारों का माल व नकदी चोरी
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी गौरव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को घर का ताला लगाकर परिजनों के साथ किसी काम से बाहर गया था। इसके बाद शाम को करीब 5 बजे लौटे तो कमरे का ताला टूटा था। कमरे का सामान इधर-उधर पड़ा था। कमरे में बीस हजार रुपये की नकदी गायब थी और एक बैटरी को चोर चोरी कर ले गए। आस पड़ोस में जानकारी की तो एक महिला ने बताया कि दोपहर के समय गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति तुम्हारे घर की ओर जाते हुए देखा था। उसी दौरान पीड़ित ने उस युवक से नकदी और सामान की चोरी होने की बात पूछी तो वह आगबबूला हो गया। मुझको गाली-गलौज करते हुुए जान से माररने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें