इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-13 के जनरल स्टोर संचालक जितेंद्र यादव ने ठेली लगाने वाले बब्लू गुप्ता के खिलाफ उधार के रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित के अनुसार, बब्लू ने कुछ दिन पहले उनसे 40 हजार रुपये उधार लिए थे। कई दिन तक टालमटोल करने के बाद 7 जून को जब जितेंद्र ने दुकान से फोन कर रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 13 जून की रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द हिरासत में लेकर खुलासा किया जाएगा।