फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ऑक्सीजन की कमी से हुई वेटलैंड की मछलियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहार। अवंतिका देवी मंदिर के पास मोहम्मदपुर-मुबारिकपुर अहार वेटलैंड में मंगलवार को मछलियां मरी मिली थी। इनकी मौत का कारण जानने के लिए बुधवार को अधिकारियों की टीम वेटलैंड पहुंची। जांच के बाद अधिकारियाें ने दावा किया कि मछलियों की मौत आक्सीजन की कमी के कारण हुई है। वन विभाग ने इसकी सूचना डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम को भी दे दी गई है जो जल्द ही मोके पर पहनकर विस्तृत जांच करेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामीणों ने वेटलैंड के किनारों पर बड़ी संख्या में मछलियों को मृत देखा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग, राजस्व विभाग और थाना पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही विभागीय टीमें मौक पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, बुधवार को भी टीम ने मौके पर पहुंच कर दोबारा जांच की। वन क्षेत्राधिकारी मुजाहिद हुसैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पानी में घुलित ऑक्सीजन की कमी सामने आई है। इसके बावजूद घटना के अन्य संभावित कारणों की भी वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की विशेषज्ञ टीम पानी की गुणवत्ता, जलीय पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय परिस्थितियों का अध्ययन करेगी। आवश्यकता पड़ने पर पानी के नमूनों की प्रयोगशाला में भी जांच कराई जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि मछलियों के मरने से बदबू उठ रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि करीब 21 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला मोहम्मदपुर-मुबारिकपुर अहार वेटलैंड रामसर साइट का हिस्सा है। यह जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां विभिन्न प्रजातियों की मछली, घड़ियाल, कछुआ और देशी-विदेशी प्रवासी पक्षियों का प्राकृतिक आवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें