फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की मौत पर खंडित की कवाड़

Sat, 05 Mar 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कावड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव गंगहारी निवासी हरिद्वार से कांवड़ ला रहे शिवभक्त की शुक्रवार की देर शाम बिजनौर क्षेत्र में हार्टअटैक से मौत हो गई। घटना से गुस्साए 25-30 साथियों ने अपनी-अपनी कांवड़ को खंडित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने शव सौंप दिया। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन



फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए औरंगाबाद के गांव गंगहारी से करीब 25-30 कांवड़िए 3-4 दिन पहले हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए गए थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम वापस लौटते समय बिजनौर के पास हुकम सिंह के 50 वर्षीय पुत्र गुलदीप चौधरी को दिल का दौरा पड़ गया।

वह जमीन पर लेट गया। जब आधे घंटे बाद वह नहीं उठा तो उसके साथियों ने उसे हिलाकर उठाने की कोशिश की। मामला समझ में आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल गुलदीप को सीएचसी पेजनिया पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर साथी की मौत से गुस्साए 25-30 कांवड़ियों ने अपनी-अपनी कांवड़ें खंडित कर दी। शनिवार की दोपहर मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक ने अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़ा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें