फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: थाने के चौकीदार और उसके बेटे पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर। मुमरेजपुर गांव निवासी पुलिस थाने के चौकीदार और उसके बेटे पर पड़ोसियों ने डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुमरेजपुर गांव निवासी नितिन ने बताया कि दो दिन पहले उनके घर के बाहर पड़ोसी रंजीत, अवधेश, राकेश, राजेश आपस में झगड़ा करते हुए गाली गलौज कर रहे थे। शोर सुनकर पीड़ित के पिता ताराचंद जो थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। वह घर के बाहर आए और बीच-बचाव कराने लगे। आरोपियों ने उल्टा उनके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। उनके सिर पर डंडे से हमला किया।
वहीं बीच-बचाव करने आए पीड़ित के भाई नवीन, मां गुड्डी देवी व बहन सोनिया पर भी हमला किया। इसमें भाई नवीन व पिता ताराचंद गंभीर घायल हो गए। आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, मारपीट, धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें