बुलंदशहर। यमुनापुरम स्थित ट्रेनिंग सेंटर पर डेडलिफ्ट और ब्रेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 25 मई को होगा। चैंपियनशिप में पुरुष पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
आयोजक आदित्य गिरि ने बताया कि चैंपियनशिप सब जूनियर 15 से 18 आयु वर्ष, जूनियर 18 से 24 आयु वर्ष और सीनियर 24 से अधिक आयु वर्ग में होगी। इसमें डेडलिफ्ट और ब्रेंच प्रेस दोनों वर्ग के पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
चैंपियनशिप में 53 से 59 भारवर्ग, 59 से 66 भारवर्ग, 66 से 74 भारवर्ग, 74 से 83 भारवर्ग, 83 से 93 भारवर्ग और 93 से अधिक भारवर्ग के पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। चैंपियनशिप के विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।