फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होटल में इस हाल में पड़ा मिला युवती का शव, घटना के बाद साथ आया युवक फरार, सुबह ही लिया था कमरा

Wed, 10 Jun 2026 08:29 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सिकंदराबाद के एक ओयो होटल में बुधवार को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसका साथी युवक फरार हो गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की गहन जांच कर रही है।


 
विज्ञापन
होटल के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के सिकंदराबाद के एक ओयो होटल के कमरे में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। युवती अपने एक साथी युवक के साथ बुधवार सुबह 10 बजे होटल पहुंची थी। युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन

शाम को होटल के कमरे की सफाई करने पहुंचे सफाईकर्मी ने बेड पर युवती का शव पड़ा देखा। उसने तत्काल होटल प्रबंधक को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। यह घटना सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के राज्य राजमार्ग पर स्थित एक ओयो होटल की है। यह होटल जाट चौक से पहले बना हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस फरार युवक की तलाश में जुट गई है। युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें