बुलंदशहर के नुमाइश मैदान स्थित पार्क में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में चोट के निशान नहीं मिले, अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका है।
बुलंदशहर के नुमाइश मैदान स्थित पार्क में रविवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। प्रदर्शनी घूमने आए लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्राथमिक जांच में शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस अत्यधिक शराब के सेवन को मौत का कारण मान रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।