फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मानसिक रूप से दिव्यांग वृद्ध का रजवाहे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। कोतवाली क्षेत्र के गांव हाजीपुर स्थित रजवाहे में शुक्रवार सुबह मानसिक रूप से दिव्यांग एक वृद्ध का शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को रजवाहे से निकालकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध की मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हालांकि, परिजनों की ओर से शुक्रवार शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

हापुड़ जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना निवासी 75 वर्षीय पूरन सिंह बृहस्पतिवार शाम को घर से निकले थे। काफी देर तक वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका।
शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को रजवाहे से बाहर निकाला और मृतक की शिनाख्त पूरन सिंह के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक मानसिक रूप से दिव्यांग था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ स्याना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की ओर से भी अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें