बुलंदशहर में 57 वर्षीय अमरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात में खाना खाकर सोए अमरपाल का शव सुबह चारपाई पर मिला। भतीजे ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र के गांव लुधपुरा में 57 वर्षीय अमरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि अमरपाल बीती रात खाना खाने के बाद सही सलामत सोए थे। सुबह उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी और मामले के खुलासे की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।