चोला। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर जादौन ने रविवार रात में युवक का शव उसके घर में ही फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर जादौन निवासी दीपक (25 वर्ष निजी कंपनी नौकरी करते थे। रविवार को परिवार के लोग कार्य से बाहर गए थे। रात में जब वह वापस लौटे तो दीपक कमरे में फंदे से लटका था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दीपक अविवाहित थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।