रामघाट थाना क्षेत्र के गांव जरगवां में आम के बाग में पेड़ पर फंदे से एक युवक का शव लटका मिला। युवक की शिनाख्त गांव निवासी युवक अर्जुन यादव के रूप में हुई। पुलिस की पुुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है।
रामघाट थाना क्षेत्र के गांव जरगवां के जंगल में गांव निवासी युवक अर्जुन यादव (24) का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची रामघाट पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित कराए। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।