ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव शनिवार को संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला है। मृतक की शिनाख्त कर ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। वहीं, युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
थाना नरसेना क्षेत्र के गांव गेसूपुर निवासी 22 वर्षीय कासिफ का शव रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव निवासी जरार खान के आम के बाग में पेड़ पर दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका मिला है। जब ग्रामीण शौच करने के लिए बाग की तरफ गए तो ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका देखा। इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने टीम ने जांच की। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने अभी कोई भी थाने पर प्रार्थना पत्र नही दिया है।