फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दिवस पर समाजवाद का झंडा ‘बुलंद’

Tue, 15 Mar 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
elevated - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास दिवस पर मंगलवार को स्नेहा गार्डन में अफसर और नेताओं ने सामजवाद का झंडा बुलंद किया। अफसर और नेताओं ने एक एक कर सरकार की नीतियों का बखान किया। प्रभारी मंत्री राम सकल गुर्जर ने सीसी रोड, अन्त्येष्टि स्थल, प्ले ग्राउंड का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


इस दौरान श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत मजदूरों को साइकिल वितरित की गई।16 मार्च को भी विकास खंडों पर विकास दिवस मनाया जाएगा।   इस मौके पर एमएलसी नरेंद्र भाटी, बदरुल इस्लाम, जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, डीएम बी चंद्रकला ने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री की अपील को पढ़ा। प्रभारी मंत्री राम सकल गुर्जर, जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर  और सपाइयों ने 400 साइकिलों का वितरण किया। डिबाई के 100 बेड के चिकित्सालय, सीसी रोड, अंत्येष्टि स्थलों और युवा कल्याण विभाग के प्ले ग्राउंड आदि 15 योजनाओं का लोकार्पण प्रभारी मंत्री ने किया।
विज्ञापन


जिला महामंत्री राहुल यादव, ठाकुर सुनील सिंह,  पूर्व मंत्री अब्दुल रब, हाजी अख्तर, हामिद अली, डा. तेजवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हिमायत अली, शुजात आलम, मतलूब अलीस, असद मलिक,  शाहिद गाजी, शशांक भाटी, फहमुद्दीन आदि मौजूद रहे। बाद में जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने आभार व्यक्त किया। आर्य कन्या इंटर कालेज के बच्चों ने सरस्वती वंदना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिलाध्यक्ष ने बच्चों को नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें