10 गंभीर बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज
- फोटो : अमर उजाला
श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों को 10 गंभीर बीमारियों का उपचार शासन मुफ्त में करवाएगा। इस संबंध में शासन का आदेश प्रशासन को मिल गया है। हालांकि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ सिर्फ श्रम विभाग में पंजीकृत 55 हजार मजदूरों को ही मिलेगा।
बता दें कि श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर निर्माण कार्य करते हैं। मजदूर तरह तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। गरीब मजदूरों के पास पैसा नहीं होने के कारण उपचार नहीं हो पाता और मजदूर दम तोड़ देते हैं।
शासन ने घातक 10 बीमारियों का मुफ्त उपचार कराने की व्यवस्था की है। इसके लिए जहां उपचार चल रहा है उस डाक्टर के पर्चे और आवेदन श्रम विभाग के अधिकारी को देने होंगे। श्रम विभाग से रिपोर्ट डीएम के पास आएगी।