फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के सामने लग रहे जाम के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 12 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने जाम लगने के विरोध में प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज तिराहे पर ओवरब्रिज के नीचे निर्माण कार्य के चलते रोज लग रहे भीषण जाम से परेशान छात्रों ने प्राध्यापकों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इस संबंध में प्राचार्य ने डीएम को पत्र लिखकर मार्ग खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


डीएवी तिराहे पर ओवरब्रिज के नीचे निर्माण कार्य जारी है। कॉलेज के सामने ओवरब्रिज के नीचे से पहले से सीधा मार्ग था। जो इस समय निर्माण कार्य के चलते बंद है। हालांकि, उसके साथ में मार्ग खुला हुआ है। लेकिन कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे कॉलेज के सामने वाला मार्ग बंद होने से छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों को परेशानी हो रही है।

कॉलेज के सामने सीधे मार्ग को खुलवाने के लिए छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने प्रदर्शन किया। उधर, प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर मार्ग अवरुद्ध होने से आ रही समस्या से अवगत कराकर मार्ग खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें