ग्राम पंचायत सुरजावली से चुनावी मैदान में उतरीं पूर्व विधायक अनिल शर्मा की पुत्रवधू प्रियंका चुनाव हार गईं।
पूर्व विधायक के पुत्र कुश की पत्नी प्रियंका शर्मा के सामने मुकुट शर्मा व नीरज शर्मा की पत्नी अनुपम चुनाव मैदान में थीं। रविवार को हुई मतगणना में प्रियंका को 413 जबकि मुकुट शर्मा को 493 मत मिले।
मुकुट को विजयी घोषित किया गया। बता दें कि मतदान से पहले दिन नीरज व विधायक पक्ष के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने पूर्व विधायक समेत तीनों प्रत्याशी पक्षों को थाने में बैठा लिया था।
बाद में सभी पक्षों द्वारा लिखित में आचार संहिता का पालन करने का आश्वासन देने के बाद ही घर जाने दिया गया था।
घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था जबकि गांव संवेदनशील से अतिसंवेदनशील प्लस कर दिया गया था।