फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुख्य और बैक परीक्षा की तिथि बदलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में इस समय मुख्य और बैक परीक्षाएं चल रही हैं। लेकिन सीसीएसयू ने इन परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। यह बदलाव बीए हिंदी और एलएलबी तृतीय वर्ष की परीक्षाओं में किया गया है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू बंसल ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 की बीए हिंदी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की मुख्य और बैंक परीक्षाओं की तिथि में सीसीएसयू की ओर से बदलाव किया गया है। इसके साथ ही सम सेमेस्टर वाले एलएलबी तृतीय वर्ष के परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव हुआ है। इसके तहत बीए हिंदी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम विषय कोड ए-113 और ए-313 ओल्ड की परीक्षा 15 जून को प्रथम पाली में होगी। साथ ही विषय कोड ए-213 ओल्ड की परीक्षा भी 15 जून को द्वितीय पाली में होगी। वहीं, शैक्षिक सत्र 2023-24 की सम सेमेस्टर की सात और 15 जून को होने वाली परीक्षा की तिथियों में भी बदलाव किया है।
एलएलबी तृतीय वर्ष विषय कोड के-6001 की परीक्षा 19 जून को होगी, जबकि विषय कोड के-6003 की परीक्षा 21 जून को होगी। उन्हाेंने बताया कि इससे संबंधित निर्देश कॉलेजों को प्राप्त हो गए हैं। निर्देश को कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया है। इन विषयों के छात्र-छात्रा परीक्षा में किए बदलाव के तहत जारी नए कार्यक्रम के अनुसार तैयारी कर लें। साथ ही परीक्षा में निर्धारित तिथि और समय पर शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें