फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिलिंडर ब्लास्ट से मची तबाही, प्लॉट बेचकर घर में रखे करीब 22 लाख रुपये जलकर राख; सामने आया हादसे का VIDEO

Tue, 04 Aug 2026 06:54 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, बुलंदशहर

सार

पीड़ित परिवार का दावा है कि उन्होंने हाल ही में अपना एक प्लॉट बेचा था, जिससे मिले 22 लाख रुपये नकद घर में ही रखे हुए थे। आग इतनी भयानक थी कि यह पूरी रकम जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन
घर में हुआ सिलिंडर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर जिला स्थित खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सराय मुर्तजा स्थित नई बस्ती में एक मकान में गैस सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस तेज धमाके और उसके बाद लगी आग में घर का सारा सामान और लाखों रुपये नकद जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन


लाखों रुपये जलकर खाक
पीड़ित परिवार का दावा है कि उन्होंने हाल ही में अपना एक प्लॉट बेचा था, जिससे मिले 22 लाख रुपये नकद घर में ही रखे हुए थे। आग इतनी भयानक थी कि यह पूरी रकम जलकर राख हो गई। धमाके के बाद पूरे घर में आग फैल गई, जिसकी चपेट में आकर फ्रिज, फर्नीचर, कपड़े और घर का अन्य कीमती सामान पूरी तरह से जल गया। इस दर्दनाक हादसे में घर की एक महिला के पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

दमकल विभाग और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
धमाके की तेज आवाज और आग की ऊंची लपटें देखकर इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को आस-पास के घरों तक फैलने से रोका जा सका।
विज्ञापन

जांच में जुटा प्रशासन
स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम अब नुकसान का सटीक आकलन करने में जुटी हुई है। इसके साथ ही, गैस सिलेंडर में ब्लास्ट किन कारणों से हुआ, इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें