फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: साइबर ठगों ने किसान के बैंक खाते से निकाले दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में साइबर क्राइम का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं, अब शातिर साइबर ठगों ने एक किसान के बैंक खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित जब बैंक में पासबुक में एंट्री कराने पहुंचा तो उन्हें इस बाबत जानकारी हुई। जिस पर पीड़ित ने एसपी देहात से शिकायत की, वहीं अब थाना पुलिस ने आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली निवासी संतोष कुमार वशिष्ठ ने बीते दिनों एसपी ग्रामीण को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं। उसका शिकारपुर स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता है।
आरोप है कि साइबर अपराधियों ने पांच से दस मई के बीच चार बार में दो लाख रुपये उनके बैंक खाते से निकाल लिए हैं। जबकि, पीड़ित द्वारा कभी भी एटीएम और बैंक की आनलाइन सेवा का प्रयोग नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बैंक जाकर पासबुक एंट्री कराने पर दो लाख रुपये खाते से निकलने का पता चला, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. तेजवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित किसान की तहरीर पर सलेमपुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला साइबर अपराध से जुड़ा है, जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा एक आरोपी को ट्रेस किया जा चुका है, उसकी लोकेशन दिल्ली में मिल रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें