फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खेत पर तारबंदी में छोड़ा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
बीबीनगर के गांव पोटा कबूलपुर निवासी मृतक सुमित। फाइल फोटो
विज्ञापन
बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव पोटा कबूलपुर में घर से खेत पर शौच के लिए गए युवक की तारबंदी में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। काफी देर तक युवक के न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव तारों में फंसा हुआ मिला। मामले में मृतक के पिता ने खेत मालिक के खिलाफ तहरीर दी की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पोटा कबूलपुर निवासी टीकम सिंह ने बताया कि उनका पुत्र सुमित (23) मंगलवार सुबह खेत पर शौच के लिए गया था। काफी समय तक सुमित के घर न आने पर उन्हें चिंता हुई। उन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ सुमित की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद एक ग्रामीण ने उसको गांव निवासी किसान के मक्के के खेत में कंटीली तारबंदी में फंसा हुआ देखा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए।
वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि खेत मालिक ने कंटीले तारों में करंट छोड़ा हुआ था। सुमित की मौत भी तारबंदी में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से हुई है। सीओ स्याना प्रखर पांडेय ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी तारबंदी में करंट से जा चुकी हैं कई जानें
- 19 मई को डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुरा के जंंगल में तारबंदी के करंट से किशोर की मौत।
- डिबाई के गांव हुसैनपुरा में छह वर्ष पूर्व एक किसान की तारबंदी में करंट की चपेट में आने से गई थी जान।

- सितंबर 2023 में गांव कुसेहा फतेहाबाद में कृष्ण कुमार (22) और सुमित कुमार दो दोस्तों की मौत।
- देहात कोतवाली क्षेत्र में भी करीब तीन वर्ष पूर्व एक महिला की झटका मशीन के करंट से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें