फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई, हम एक डाली के फूल’

Sat, 19 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नुमाइश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में रवींद्र नाट्यशाला में बृहस्पतिवार की रात कलाकारों ने मंच से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान डांस में कॉमेडी का ऐसा तड़का लगा कि दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।
विज्ञापन



सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के जगदंबा जागरण मंच के कलाकारों ने भव्य प्रस्तुति दे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लघुनाटिका के माध्यम से कलाकारों ने संदेश दिया कि सभी को मां चाहिए, बहन चाहिए मगर बेटी नहीं चाहिए। बेटियों के बारे में समाज को सोच बदलनी पड़ेगी।

हर एक क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही हैं। प्रौढ़ शिक्षा पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बताया गया कि ‘क’ का ‘ख’ का खेल निराला पढ़लो लाली, पढ़लो लाला। हिंदू-मुस्लिम, सिख-इसाई, हम एक डाली के फूल.. प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


बाद में डांस का सिलसिला शुरु हुआ। समूह डांस का महिलाओं और युवाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। फिर कॉमेडी का दौर शुरू हुआ। कलाकारों ने मुर्गी-बिल्ली की आवाज की नकल कर दशकों को खूब हंसाया। सहायक सूचना अधिकारी ने भी दर्शकों को हंसाया।


अशोक शुक्ला, बलवीर सिंह राणा, पूनम शुक्ला, गीता कश्यप, डोली दूबे, मुन्ना मतवाला, विपिन अंजान आदि कलाकारों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का का मनमोह लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें