फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीसरे दिन भी बंद रहे अवर अभियंताओं के सीयूजी नंबर, उपभोक्ता होते रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार तीसरे दिन ऊर्जा निगम के अवर अभियंताओं के सीयूजी नंबर बंद रहे। इस वजह से फाल्ट होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सब्जी मंडी बिजलीघर क्षेत्र में शनिवार रात काफी देर तक बिजली कटी रहने पर लोगों ने हंगामा भी किया। लोगों का कहना है कि ऊर्जा निगम के अभियंताओं और अधिकारियों की हठधर्मिता की वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अवर अभियंता (जेई) तीन दिन से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी अवर अभियंताओं ने अपने सीयूजी नंबर के सिम खंड कार्यालयों में जमा करा दिए हैं। रविवार को भी सीयूजी नंबर बंद होने के कारण फाल्ट व अन्य समस्या होने पर उपभोक्ता परेशान होते रहे। समस्या को दर्ज कराने के लिए बिजलीघर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
नगर के सब्जी मंडी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में शनिवार रात बिजली कटी तो काफी देर तक नहीं आई। उपभोक्ता कोमल का आरोप है कि बार-बार जेई को फोन किया लेकिन फोन बंद मिला। घंटों की परेशानी के बाद जब बिजलीघऱ पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई तो स्टाफ ने अभद्रता की। इसके बाद लोगों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह से अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि बिजलीघर के कर्मचारी शिकायतों का समाधान नहीं कर रहे हैं। जेई फोन बंद कर अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदर्शन करें लेकिन जनता की परेशानी का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उपखंड अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि तीन जगह फाल्ट के कारण लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। समस्या का समाधान कराते हुए आपूर्ति चालू करा दी गई थी।

गांव शफीपुर निवासी सोनू ने बताया कि रविवार को दिनभर बिजली कटौती के कारण स्थिति काफी खराब रही। गांव भैंसरोली निवासी मनोज कुमार ने बताया कि दिन में केवल तीन से चार घंटे बिजली सप्लाई मिलती है। भीषण गर्मी में लोग परेशान होते हैं। गांव अगौरा निवासी रोहित ने बताया कि बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी खराब हैं लेकिन समस्याओं का समाधान ही नहीं किया जा रहा है। जेई का फोन बंद है और अन्य अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं।

Iबिजली सप्लाई को सुचारू रखने के लिए संबंधित उपखंड अधिकारियों के निर्देशन में टीम कार्य कर रही है। फाल्ट होने की स्थिति में ही बिजली काटी जा रही है। कोई भी व्यक्ति जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर 9193302137 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकता है। तत्काल लोगों की शिकायतों को संबंधित बिजलीघर पर दर्ज कराकर समाधान कराया जा रहा है। - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें