फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रोडवेज बस स्टैंड को नगर से बाहर स्थानांतरित करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। रोडवेज बस स्टैंड को नगर के बाहर स्थानांतरित करने की कवायद शुरू हो गई है। एआरएम ने नगर से बाहर नेशनल हाईवे पर बस स्टैंड के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


एआरएम दिनेश सिंह ने बताया कि शासन ने नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके से रोडवेज बस स्टैंड को नगर के बाहर, हाईवे किनारे स्थानांतरित किए जाने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देशों के क्रम में रोडवेज बस स्टैंड को नेशनल हाईवे किनारे स्थानांतरित करने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
नेशनल हाईवे किनारे रोडवेज बस स्टैंड के लिए उन्होंने पांच एकड़ से दस एकड़ तक भूमि उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। भूमि के उपलब्ध होने के साथ ही रोडवेज बस स्टैंड को नगर से बाहर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल नगर में विकास खंड कार्यालय के पास से रोडवेज बस स्टैंड का संचालन हो रहा है। एआरएम ने बताया कि सिकंदराबाद डिपो से विभिन्न मार्गों पर करीब 85 बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें