फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

632 ने छोड़ी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
नगर के एक स्कूल में परीक्षा के बाद आपस में चर्चा करते परीक्षार्थी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
632 ने छोड़ी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)10 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। दो पालियों में चली परीक्षा में 8923 परीक्षार्थी शामिल थे। 632 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि परीक्षा में 8291 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे और कोविड-19 का भी पालन किया गया।
विज्ञापन

जनपद में सीटीईटी की पहली बार परीक्षा हुई है। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। परीक्षा के लिए डीएम रोड स्थित रैनेसा स्कूल, आईपी पीजी कॉलेज द्वितीय, सेंट आरजे स्कूल, मॉर्डन पब्लिक स्कूल, ऑलसेंट स्कूल, निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, आजाद पब्लिक स्कूल, खालसा मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक चली। बताया गया कि इस पाली में 4618 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 297 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस पाली में 4321 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से 4.30 बजे तक जारी रही। इसमें 4305 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और 335 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इस पाली में 3970 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस तरह से दोनों पालियों में कुल पंजीकृत 8923 में से 8291 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनाें पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर अफसरों ने भी राहत की सांस ली है। सीटीईटी के नोडल अधिकारी व डीपीएस के प्रधानाचार्य डॉ. एचएस वशिष्ठ ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और सीसीटीवी के बीच हुई। एक कक्ष में 12 परीक्षार्थियों को ही बैठाया गया। इससे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश लेने पर परीक्षार्थियों को सैनिटाइज करवाया गया और बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा को करवाने के लिए सीबीएसई से 10 आब्जर्वर भी आए हुए थे और चार उड़न दस्ते बनाए गए थे। वहीं, दूसरी ओर परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे के साथ चर्चा की और अधिकतर के परीक्षा देने के बाद चेहरे खिले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें