फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, डायवर्जन भी जाम से नहीं दिला सका राहत

विज्ञापन
बुलंदशहर अंसारी रोड चौराहे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ गई। शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर जाम के हालात बने रहे। पहले से लागू डायवर्जन व्यवस्था भी लोगों को राहत नहीं दिला सकी। बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को भीड़ के बीच निकलने में परेशानी हुई। हालात ऐसे रहे कि खरीदारी के बाद बाजार से बाहर आने के लिए भी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात पुलिस के साथ सिविल पुलिस दिनभर जाम खुलवाने में जुटी रही।
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार खुलते ही खरीदारी के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। दोपहर होते-होते शहर के लोग भी बाजारों में पहुंच गए। इससे बाजारों में भीड़ बढ़ गई और यातायात व्यवस्था चरमरा गई। अंसारी रोड पर आभूषण और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इससे सटे सराफा बाजार में भी खरीदारों की आवाजाही बढ़ी रही। मोतीबाग में इलेक्ट्रॉनिक सामान, जबकि कबाड़ी बाजार और कृष्णा नगर में बर्तनों की खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। एक साथ बड़ी संख्या में खरीदारों के पहुंचने से सभी प्रमुख बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के चलते शहर के अन्य मार्गों पर भी यातायात प्रभावित हुआ। जाम में फंसने से बाजार पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

डायवर्जन के बाद भी नहीं मिली राहत
त्योहारों पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर में डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी थी। यातायात सुचारु रखने और बाजार पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए डिप्टीगंज की ओर से अंसारी रोड, चौक बाजार और चौक की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। इन वाहनों को कालाआम चौराहे की ओर डायवर्ट किया गया था। इसी तरह अंसारी चौक से अंबर सिनेमा और अंबर सिनेमा से डिप्टीगंज जाने वाले मार्ग पर भी ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद की गई थी।
विज्ञापन

बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने में परेशानी न हो, इसके लिए पुरानी जेल, मोतीबाग और पुरानी कोतवाली में पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। डायवर्जन लागू करने के साथ ही पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए थे, लेकिन धनतेरस पर खरीदारों की भारी भीड़ के आगे व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। बाजारों में जाम के चलते लोगों को खरीदारी करने और वाहनों से बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस और सिविल पुलिस दिनभर प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारु कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें