फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रन फॉर यूनिटी पद यात्रा में उमड़ी भीड़, जाम से जूझा कस्बा

विज्ञापन
डिबाई में निकाली गई पदयात्रा के दौरान लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
डिबाई। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रविवार दोपहर रन फॉर यूनिटी अभियान के तहत क्षेत्र व नगर में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए पदयात्रा निकाली गई। यात्रा भीमपुर दौराहे पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी की मूर्ति पर नेताओं ने माल्यार्पण कर कुबेर इंटर काॅलेज तक निकाली गई। इस दौरान कस्बा जाम से जूझता रहा। जाम लगने से वाहनों में सवार लोगों व चालकों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

यात्रा में पूर्व क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री रहे राजवीर सिंह राजू भैया, विधायक सीपी सिंह, सांसद डॉ भोला सिंह, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, पूर्व मंत्री हितेश कुमारी, पूर्व मंत्री राजीव लोधी, पूर्व विधायक रामसिंह, पूर्व विधायक मुंशी लाल गौतम, देवेंद्र भारद्वाज, बसंत त्यागी, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल, रविंद्र सिंह डेनी, केसरी सिंह, महिला अध्यक्ष माधुरी गोस्वामी आदि साथ चल रहे थे।
विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की अखंडता के लिए अपूर्व त्याग किया। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि यदि पटेल देश के गृहमंत्री न होते तो भारत को एक सूत्र में नहीं बांधा जा सकता था। वहीं वास्तव में अखंड भारत के निर्माता हैं।
विज्ञापन



अंगरक्षक की हुई तबियत खराब

पदयात्रा में पूर्व विधायक रहे राजवीर सिंह राजू भैया के अंगरक्षक की अचानक तबियत खराब हो गई। इसके बाद राजवीर सिंह उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार कराने के बाद तत्काल उन्हें लेकर अलीगढ़ को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें