फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कूड़ा जलने से टूटकर गिरा पेड़, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
साहब यहां जल रहा कूड़ा ….खुर्जा सिकंदराबाद मार्ग पर कूड़े का ढेर लगा रहता है जिसमे रविवार को
विज्ञापन
खुर्जा। सिकंदराबाद मार्ग पर धराऊं गांव के पास पेड़ के नीचे कूड़े में आग लगने से पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका खुर्जा पर लापरवाही और प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


धराऊं गांव निवासी सतवीर ने बताया कि उनका बेटा धर्मेंद्र सब्जी व फल की दुकान लगाता है। रविवार सुबह वह खुर्जा नगर से गांव लौट रहा था। रास्ते में पेड़ के नीचे ही कूड़े में आग लगा दी गई थी। इससे धुआं उठ रहा था, जिससे दृश्यता कम हो गई और आगे का दिखना बंद हो गया। अचानक पेड़ टूटकर उसकी बाइक पर गिर गया। इसमें उसके सिर, चेहरे व पसली में गंभीर चोट आई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

पहले खुर्जा के जटिया अस्पताल लेकर गए, वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्थानीय निवासी सचिन ने आरोप लगाया कि नगर पालिका और सफाईर्मी मिलीभगत से मार्ग के किनारे लगातार कूड़ा डंप कर रहे हैं। इससे सड़क किनारे लगे हरे पेड़ पौधे नष्ट हो गए। रास्ते में चलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


गौरव का कहना है कूड़े की बदबू और उठते धुएं से सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। मार्ग से पैदल चलना तो मुश्किल रहता है। स्थानीय किसान संगठन भी इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं।

तीन किलोमीटर तक फैला कूड़ा

स्थानीय निवासी अनुज राजपूत ने बताया कि खुर्जा सिकंदराबाद मार्ग पर गांव नगला मोहउद्दीनपुर, फराना व धराऊं के बाहर नगर पालिका की ओर से कूड़ा डंप किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला यह क्षेत्र लोक निर्माण विभाग की अधिकृत जगह है। इसमें बनी हरित पट्टी, जहां कूड़ा डंप हो रहा है, वह वन विभाग के अंतर्गत आती है। इस संबंध में वन विभाग और ग्राम पंचायत की ओर से जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थिति यह है कि नगर पालिका की ओर से लगातार कूड़ा डंप किया जा रहा है और जलाया जा रहा है। रविवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नगर पालिका की गाड़ी कूड़ा डंप करते दिख रही है।


कूड़ा डंप करने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता की गई थी। जल्द जगह का चयन कर कूड़ा डंप करने की समस्या को दूर किया जाएगा। कूड़े में आग लगाना गलत है। इस संबंध में कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। - अंजना भगवान दास सिंघल, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें