फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीज पर मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़, घेवर और पपड़ी की बढ़ी मांग

विज्ञापन
सिकंदराबाद दनकौर तिराहे पर पपड़ी की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। हरियाली तीज के पावन पर्व पर बाजारों में रौनक नजर आई। महिलाओं ने त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने के लिए मिठाइयों की खरीदारी की। सबसे ज्यादा मांग घेवर, मीठी व नमकीन पपड़ी की रही। दुकानदारों के अनुसार इस बार मिठाई की बिक्री में लगभग 50 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। परंपरागत रूप से तीज पर घेवर की खास डिमांड होती है। बाजार में देसी घी से बने घेवर, मावा घेवर और केसर घेवर की भरपूर बिक्री हुई। इसके साथ ही पपड़ी, नमकीन मठरी और अन्य पारंपरिक पकवानों की भी अच्छी मांग रही।
सिंघल स्वीट के स्वामी विनीत सिंघल ने बताया कि हरियाली तीज पर मिठाई की मांग 50 प्रतिशत बढ़ गई है। अधिकांश लोग घेवर, गुजिया खरीद रहे हैं। वहीं, हनी गोयल ने बताया कि लोग मीठी, नमकीन पपड़ी को भी पसंद कर रहे हैं। आम दिनों के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत तक मिठाई की मांग बढ़ गई है। दुकानदार विनोद कुमार ने बताया कि इस बार मीठी, नमकीन पपड़ी की अधिक मांग है। घेवर के दाम अधिक होने के कारण अधिकांश लोग पपड़ी खरीद रहे हैं। महिलाओं ने शृंगार का सामान और पूजा की सामग्री भी खरीदी। त्योहार के चलते नगर के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस भी मुस्तैद नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें