मंदिर के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर पर भक्तों का अपार सैलाब पहुंच रहा है और वह सभी कतार में होकर पूरे श्रद्धा भाव से माता रानी के दर्शन कर रहे हैं।
खुर्जा के प्रसिद्ध श्रीनवदुर्गा शक्ति मंदिर पर चल रहे श्रीअश्विन मास नवरात्रि महोत्सव के दौरान बुधवार को माता रानी को नीले रंग की पोशाक धारण कराकर उन्हें धान के लावे का भोग लगाया गया। नवत्रात्रि के अंतिम दिन नवमी पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए।
विज्ञापन
मंदिर के पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर पर भक्तों का अपार सैलाब पहुंच रहा है और वह सभी कतार में होकर पूरे श्रद्धा भाव से माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। अष्टमी की रात्रि को विधायक मीनाक्षी सिंह ने परिवार संग पहुंच कर माता रानी की पूजा अर्चना की। वहीं, एसीजेएम सुमित चौधरी भी परिवार संग मंदिर में पहुंचे। समिति के सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को नवमी पर कन्या पूजन के बाद माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया।