फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 50 लाख का लोन लेने के लिए धोखाधड़ी, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। सेक्टर-14 स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा के प्रबंधक राहुल भसीन ने संजय नगर की रहने वाली तान्या गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला ने बैंक से 50 लाख रुपये का व्यावसायिक लोन सत्येंद्र नाम के सह आवेदक के फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर की मदद से पास कराया। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद मामले में 29 सितंबर की रात मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शाखा प्रबंधक राहुल भसीन ने दर्ज मुकदमे में बताया कि महिला ने गौरी शिवाय पेट्रोलियम फर्म के नाम से व्यावसायिक किस्त लोन स्वीकृत कराया था। बैंक ने जब सर्वे किया तब पेट्रोल पंप तो संचालित मिला लेकिन सह लोन धारक सत्येंद्र कुमार सिंह ने किसी भी तरह के लोन लेनदेन की बात से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

जांच की गई तब पता चला कि बैंक की फाइल में जो मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दी गई थी वह सत्येंद्र कुमार की थी ही नहीं। बताया कि मोबाइल कॉल सत्यापन किसी अन्य व्यक्ति ने किया।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें