फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यूट्यूबर के आने की सूचना पर मॉल में उमड़ी भीड़, पुलिस ने भांजीं लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। हरियाणा के यूट्यूबर रोहित देशवाल के बुलंदशहर आने की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सोमवार दोपहर एमएमआर मॉल के बाहर सैकड़ों की संख्या भीड़ जुट गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। पुलिस ने मोडिफाइड ट्रैक्टर से हाईवे पर स्टंट कर रहे चार युवाओं का चालान किया और ट्रैक्टर सीज कर दिए।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे रोहित देशवाल ट्रैक्टर और बाइक सवार युवकों के साथ वहां पहुंचे और लोगों से मिलने के बाद हाइवे से उनका काफिला अलीगढ़ की ओर रवाना हो गया। रविवार को हरियाणवी यूट्यूबर रोहित देशवाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपडेट की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह सोमवार को वाया बुलंदशहर होते हुए अयोध्या जाने वाले हैं। जो भी उनसे मिलना चाहता है, वह एमएमआर माल पर मिल सकता है।
इसके बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सैकड़ों की संख्या में यूट्यूबर के चाहने वाले मॉल पर एकत्रित हो गए और रोहित के आने का इंतजार करने लगे। इस दौरान कुछ युवकों ने मोडिफाइड कराए गए ट्रैक्टरों से हाईवे पर ही स्टंटबाजी करनी शुरू कर दी। इनमें से अधिकतर युवा और किशोर थे।
विज्ञापन

पुलिस ने भारी भीड़ को देखते हुए यूट्यूबर का कार्यक्रम रद्द करने की बात कही। जिस पर माहौल बिगड़ने लगा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी भांजी और लोगों को वहां से हटाने का प्रयास किया।
साथ ही पुलिस ने चार ट्रैक्टर मौके से कब्जे में ले लिए और उन्हें सीज कर दिया। वहीं सात युवकों और अन्य कई किशोरों को हिरासत में ले लिया। किशोरों और चार युवकों को उनके परिजनों के आने पर हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जबकि चार युवकों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे बड़ी संख्या में युवक रोहित के काफिले के साथ चले गए। हाईवे पर भीड़ के चलते अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें