बुलंदशहर। खेल विभाग की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन होगा। दौड़ में बालक और बालिका दोनों प्रतिभाग कर सकेंगे।
बालक वर्ग की पांच तो बालिका वर्ग की तीन किमी की दौड़ आयोजित होगी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष भी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
दौड़ टांडा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट भाईपुरा रोड स्थित भट्ठे से शुरू होकर भट्ठे पर आकर संपन्न होगी। क्रॉस कंट्री में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को जिला खेल कार्यालय पर आकर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद खिलाड़ियों को चेस्ट नंबर मिलेगा। बिना चेस्ट नंबर के खिलाड़ी प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण निशुल्क है।