फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अमरपुर में रजवाहा कटने से हजारों बीघा फसल जलमग्न, किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव अमरपुर में रजवाहा कट जाने से हजारों बीघा फसल में पानी भर गया। इससे धान, मक्का व अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। खेतों में अचानक पानी भरने से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया और कई खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए। किसानों का आरोप है कि रजवाहे की समय पर मरम्मत और निगरानी नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। किसान भिखारी सिंह, समीर, मुस्तकिम, गरीबा सिंह, राजेंद्र सिंह ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कटान को रोका जाता तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाने और रजवाहे की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। किसानों का कहना है कि यदि जल्द पानी की निकासी नहीं कराई गई तो बची हुई फसल भी पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। प्रशासन और सिंचाई विभाग से तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग की जा रही है। क्षेत्र में पहले भी रजवाहा कटने से फसलों को नुकसान होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। वहीं, विभाग के जूनियर इंजीनियर निपंदर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। दो बार बंद कर दिया है लेकिन रात फिर कटने की सूचना मिली है। जेसीबी की सहायता से तत्काल कटे रजवाहे को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें