फोटो परिचय वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट जिसमें छिपकली का मंद दिखाई दे रहा है
शिकारपुर। शिकारपुर नगर के जहांगीराबाद चुंगी क्षेत्र में एक वेज बिरयानी की ठेली से खरीदी गई बिरयानी में कथित रूप से मरी हुई छिपकली का सिर मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वीडियो बनाने वाले युवक का दावा है कि उसने बिरयानी खरीदने के बाद उसमें उक्त वस्तु देखी, जिसके बाद उसने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर चिंता जता रहे हैं। साथ ही संबंधित विक्रेता के विरुद्ध जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन व खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो सकी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो उन्हें नहीं मिली है। अब उसे देखकर कार्रवाई करेंगे।