बुलंदशहर के बदरखा सीरबास गांव में 20 दिन से ग्रामीणों के बीच दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के जाल में फंस गया। टीम ने उसे पकड़कर सुरक्षित वाहन से नरौरा की निचली गंग नहर के प्राकृतिक जल क्षेत्र में छोड़ दिया।
बुलंदशहर जिले में बदरखा सीरबास गांव में 20 दिन पहले देखा गया मगरमच्छ वन विभाग के कब्जे में आ गया। विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नरौरा स्थित संरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि छतारी क्षेत्र के बदरखा सीरबास गांव में करीब 20 दिन पहले ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा था। इसकी सूचना पर वन विभाग की डिप्टी रेंजर वीरेंद्र सिंह और वनरक्षक पवन कुमार की टीम मौके पर गई थी और जांच पड़ताल की। उस वक्त मगरमच्छ को नहीं पकड़ा गया। ऐसे में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब के पास जाल लगाया गया।
बृहस्पतिवार सुबह जाल में मगरमच्छ फंस गया और ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इस दौरान तालाब के पास मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लिया। इसके बाद सुरक्षित वाहन में रखा और नरौरा की निचली गंग नहर के प्राकृतिक जल क्षेत्र में छोड़ दिया।