फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाली एक महिला समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सभी आरोपी पिछले तीन वर्ष से फरार चल रहे थे। पुलिस ने तीनों शातिरों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

औरंगाबाद थाना प्रभारी रामसेन सिंह ने बताया कि खुर्जा निवासी कई लोगों से विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर दिल्ली निवासी तीन लोगों ने लाखों रुपये की ठगी की थी। ठगी का भंडाफोड़ भी कई माह बाद हुआ था। जिसमें खुर्जा निवासी दीपक राघव समेत कई पीड़ितों ने तीन आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। सभी आरोपियों के वांछित चलने पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने जनवरी 2020 में 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई थी। थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि 25-25 हजार के तीनों इनामी दिल्ली में है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स दिल्ली जा पहुंची। साथ ही फरार आरोपियों के तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की शिनाख्त दिल्ली के मुखर्जी नगर निवासी हिमांशु पुत्र यशपाल सिंह, मानव गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी हकीकतनगर दिल्ली, सुदेश पत्नी अनिल गुप्ता के रूप में हुई। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें