जिला पंचायत सदस्य के पुत्र ने रामघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर उसने तमंचे की बट से उसे घायल कर दिया। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार एसएसपी से मिला। शुक्रवार दोपहर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
किशोरी की मां ने तहरीर दी कि 12 अप्रैल की शाम 8 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेत में गई थी। जिला पंचायत सदस्य का बेटा वहां पहुंच गया। उसने उसके साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।
शोर सुनकर गांव के दो-तीन लोग पहुंचे तो वह जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। आरोप है कि जब वह अपनी बेटी को लेकर थाने गई तो पुलिस ने न तो रिपोर्ट लिखी और न ही मेडिकल कराया। थकहार वह एसएसपी के पास पहुंची।