फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर से लौट रहे युवक को मारी गोली

Sun, 17 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दोस्त के साथ बहन के घर से लौट रहे युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि कोतवाली देहात के गांव भैसरौली निवासी अफजल पुत्र अब्दुल सत्तार खुर्जा क्षेत्र के ग्राम सिखेड़ा में अपनी बहन के घर से लौट रहा था।
विज्ञापन


अफजल अपने दोस्त कालू के साथ शनिवार शाम को वापस लौट रहा था। इस दौरान कालू बाइक चला रहा था और अफजल पीछे बैठा हुआ था। खुर्जा रोड स्थित ग्राम पचोता के पास अज्ञात हमलावरों ने अफजल को पीछे से गोली मार दी। गोली अफजल के शरीर को चीरती हुई दिल के ऊपरी भाग में से बाहर निकल गई।

पुलिस ने अफजल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत बिगड़ती देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस परिजनों के द्वारा दी जाने वाली तहरीर का इंतजार कर रही है। तहरीर के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें