राजनेर उर्फ सोरला गांव निवासी युवक ने अर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि युवक कर्ज में डूबा हुआ था। इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
पीड़ित भाई मुरारीलाल ने पुलिस को बताया कि रविवार को परिजन कांवड़ लेने गए थे। ललितेश (30) घर पर अकेला था। मंदिर से लौटकर उसकी पत्नी ऊषा ने घर का दरवाजा अंदर से बंद देख परिजनों को जानकारी दी।
जब परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो ललितेश छत के गाडर के कुंदे से साड़ी का फंदा बनाकर लटका हुआ है। बाद में परिजनों ने दीवार तोड़कर ललितेश को फंदे से मृत उतारा। बताया जा रहा है कि पिता की बीमारी के चलते ललितेश पर कर्ज हो गया था।
इसके चलते वह तनाव में रहता था। पहले भी वह दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।