फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 08 Mar 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजनेर उर्फ सोरला गांव निवासी युवक ने अर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि युवक कर्ज में डूबा हुआ था। इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन



पीड़ित भाई मुरारीलाल ने पुलिस को बताया कि रविवार को परिजन कांवड़ लेने गए थे। ललितेश  (30) घर पर अकेला था। मंदिर से लौटकर उसकी पत्नी ऊषा ने घर का दरवाजा अंदर से बंद देख परिजनों को जानकारी दी।

जब परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो ललितेश छत के गाडर के कुंदे से साड़ी का फंदा बनाकर लटका हुआ है। बाद में परिजनों ने दीवार तोड़कर ललितेश को फंदे से मृत उतारा। बताया जा रहा है कि पिता की बीमारी के चलते ललितेश पर कर्ज हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते वह तनाव में रहता था। पहले भी वह दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें