फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व अधेड़ की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Tue, 19 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नरौर
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़ और सतेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो जगहों पर युवक और अधेड़ की हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया। सूचना पर रामघाट, नरौरा और डिबाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के चाचा ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जबकि अधेड़ के मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। रामघाट क्षेत्र में परिहावली गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि गांव के पानी टंकी के पास खाली खेत में एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त गांव के ही लक्ष्मीनारायण (20) पुत्र हरनाम सिंह के रूप में की गई।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक सोमवार देर रात तक साथियों के साथ भूसे की ढुलाई की थी। युवक के गर्दन व पैरों पर रस्सी से बांधे जाने के निशान प्रतीत हो रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


लक्ष्मीनारायण के चाचा भानुप्रताप ने गांव के ही संजय व पंकज पुत्रगण बद्री सिंह, धर्मेंद्र पुत्र उम्मेदी सिंह, पंकज पुत्र धर्मवीर एवं गांव गदाइपुर थाना अतरौली निवासी तेजवीर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया है कि इन आरोपियों ने रात में शराब पिलाकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

दूसरी वारदात में अधेड़ की हत्या के बाद शव को बझेड़ा व विजय नगलिया के बीच सूखे पोखर में फेंका दिया गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे डिबाई थाना क्षेत्र के औरंगाबाद कसेर गांव के लोगों ने अर्द्धनग्न शव की पहचान सतेंद्र (42) पुत्र नौबत सिंह निवासी औरंगाबाद कसेर के रूप में की।

सतेंद्र के चाचा इंदरपाल सिंह व दशरथ सिंह ने बताया कि सतेंद्र 17 अप्रैल को घर से बेलौन जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से सतेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से भी इंकार किया है। हालांकि, परिजन सतेंद्र की हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं।

रामघाट थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर दो लाशें मिली हैं। युवक के मामले में पीड़ित चाचा ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। दूसरे मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-पंकज कुमार पांडेय, एसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें