रिवाड़ा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग के हवाले कर दिया।
महिला को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ा। पीड़िता के पिता ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बंशीधर मोहल्ला निवासी शमशाद खां पुत्र रशीद खां ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई हैं कि दो वर्ष पहले उनकी बेटी यासमीन की शादी रिवाड़ा गांव निवासी अली मोहम्मद के बेटे गुल मोहम्मद के साथ हुई थी।
ससुराल वाले यसमीन के साथ मारपीट कर दो लाख रुपये और व कार की मांग करते थे। गुल दिल्ली में नौकरी करता है। उसकी गैर मौजूदगी में सुसरालियों ने यसमीन पर केरोसिन उड़ेल कर आग के हवाले कर दिया। उसने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया।